logo

13 साल बाद मायके गई राबड़ी देवी, छात्राओं को बताया क्यों नहीं कर पाईं आगे की पढ़ाई

ीोवीग.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दो दिन के लिए गोपालगंज गए थे। वो अपने पैतृक गांव में पत्नी और बड़े बेटे के साथ गए थे। उन्होंने थावे वाली मां के दर्शन भी किए। इसके बाद अपने गांव फुलवरिया पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी अपने मायके सेलार कला गईं। उनके बेटे तेज प्रताप यादव भी उनके साथ थे। राबड़ी देवी उस स्कूल में भी पहुंचीं जहां उन्होंने 5वीं तक पढ़ाई की थी। 

तब लड़कियों को नहीं मिलता था मौका

राबड़ी देवी ने छात्राओंं से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम जब पढ़ाई करते थे तब लड़कियों को पढ़ाई के लिए मौका नहीं मिलता था। घर से दूर लड़कियों को नहीं भेजा जाता था। गांव में पांचवी तक ही पढ़ने का ऑप्शन था, इसलिए हम पांचवीं तक ही पढ़ सके। लेकिन तुम लोगों के पास अच्छा मौका है। तुमको ये अवसर मिला है कि तुम पढ़ो और आगे बढ़ो। राबड़ी देवी ने कहा कि सेलार कला स्थित स्कूल में सिर्फ लड़कियां ही पढ़तीं हैं लेकिन वह चाहती हैं कि यहां पर लड़के भी पढ़ें। इसके  लिए उन्होंने कागज आगे बढ़ा दिया है। जल्द ही कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद स्कूल में लड़के भी पढ़ सकेंगे। 

लालू जी की तबियत ठीक नहीं थी इसलिए नहीं आ पाती थी

राबड़ी देवी से जब कहा गया कि 13 साल बाद आप मायके आई। तो उन्होंने कहा कि साहब की तबीयत ठीक नहीं थी, वो जेल में थे ऐसे में अकेले आना संभव नहीं हो पा रहा था। उन्होंने ये भी बताया कि इस वक्त भी उनका परिवार परेशान चल रहा है। आए दिन कोर्ट कचहरी के चक्कर लगते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि सुन रहे हैं कि बेल तोड़ने वाले हैं। हम लोग जनता की लड़ाई लड़ते रहेंगे। पीछे नहीं हटेंगे.

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N